बिहार

मुखिया जी पकड़ाए लड़की के साथ,पुलिस को बताया गलत आरोप

बिहार

मुखिया जी पकड़ाए लड़की के साथ.. पुलिस को बताया, गलत आरोप लगाया गया

NEWS GREEN INDIA

हिलसा: मुखिया पति बिंदु यादव ने प्रथा प्रतिज्ञा से बातचीत में बताया कि लड़की के साथ बरामदगी का आरोप बेबुनियाद है। वे नेपाल से शनिवार को लौट रहे थे, तभी रामाशीष चौक के पास उक्त लड़की पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसे लेकर वह पटना लौटने लगे, तभी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लड़की उनकी दूर की रिश्तेदार है और उन्हें यह भी नही पता था कि उसका अपहरण का मामला दर्ज हो रखा है। मैं जब 4 अप्रैल को पटना आया था। तभी मेरा मोबाइल गुम हो गया था। इसी बीच जब पत्नी से बात नहीं हुई तो उसने गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह तथ्यहीन है।
उधर, लड़की ने बताया है कि वो बालिग है। उसने कोर्ट में अपना बयान दिया है कि ‘घर से फटकार मिलने के बाद नाराज होकर गोपालगंज किसी परिचित के यहां चली गई थी। लौटने के दौरान पुलिस उसको पकड़कर थाने ले आई। वो किसी के साथ नहीं गई थी, उसका अपहरण भी नहीं हुआ था।’
खोजबीन करते हुए परिवार पहुंचा था कदमकुआं
मुखिया पति बिंदु यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि लड़की के साथ बरामदगी का आरोप बेबुनियाद है। वे नेपाल से शनिवार को लौट रहे थे, तभी रामाशीष चौक के पास उक्त लड़की पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसे लेकर वह पटना लौटने लगे, तभी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लड़की उनकी दूर की रिश्तेदार है और उन्हें यह भी नही पता था कि उसका अपहरण का मामला दर्ज हो रखा है। मैं जब 4 अप्रैल को पटना आया था। तभी मेरा मोबाइल गुम हो गया था। इसी बीच जब पत्नी से बात नहीं हुई तो उसने गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह तथ्यहीन है।
उधर, लड़की ने बताया है कि वो बालिग है। उसने कोर्ट में अपना बयान दिया है कि ‘घर से फटकार मिलने के बाद नाराज होकर गोपालगंज किसी परिचित के यहां चली गई थी। लौटने के दौरान पुलिस उसको पकड़कर थाने ले आई। वो किसी के साथ नहीं गई थी, उसका अपहरण भी नहीं हुआ था।।
खोजबीन करते हुए परिवार पहुंचा था कदमकुआं
दरअसल, बिंदु यादव की खोज में उनका परिवार मोबाइल लोकेशन के आधार पर कदमकुआं पहुंचा। जहां पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी अचानक हाफ पैंट और टीशर्ट में कदमकुआं थाना पहुंच गए थे। इसके बाद बताया गया कि मुखिया पति बिंदु यादव के मोबाइल का लोकेशन कदमकुआं थाना क्षेत्र में ही दिख रहा है। हालांकि मोबाइल लोकेशन के आधार पर सफलता हाथ नहीं लगी।
लड़की के अपहरण का मामला था दर्ज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 18 साल की छात्रा पढ़ने के लिए लाइब्रेरी जा रही थी। तभी मुखिया पति बिंदु यादव ने उसे पटना के बुद्धा कॉलोनी से उठा लिया था। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने 6 अप्रैल को मुखिया पति बिंदु यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन के क्रम में मुखिया पति को हाजीपुर के रामाशीष चौक के पास स्थित एक होटल से लड़की के साथ पांच दिन बाद बरामद कर लिया है। फिलहाल पटना पुलिस मुखिया पति एवं छात्रा से पूछताछ कर रही है।
क्या बोले हिलसा डीएसपी?
मामले में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि अपहरण के आरोप में मुखिया पति को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह पटना पुलिस के हिरासत में है। नालंदा पुलिस, पटना पुलिस से मुखिया पति को अपने अधीन लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रयास में जुट गई है।
4 बच्चों के पिता है मुखिया पति
मुखिया पति 4 बच्चों के पिता है। उनकी पत्नी दूसरी बार गोन्दू विगहा पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रही है। स्थानीय आरजेडी नेता से अच्छी जान पहचान भी है। मुखिया पति जमीन से जुड़े कारोबार करते हैं। ज्यादातर वह पटना में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!