
राँची के बार संचालकों के साथ एसएसपी राकेश रंजन ने बैठक कर बार संचालकों को कई निर्देश दिए हैं।बार संचालक को बाउंसर के साथ स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा।बैठक में कोतवाली डीएसपी,सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे थे।राँची के कोतवाली थाना परिसर में हुई बैठक में शहर के लगभग सभी बार संचालक पहुँचे थे।एसएसपी ने संचालकों को कई दिशा निर्देश दिया है।अब बार संचालकों को बार के अंदर हुए मारपीट या छोटी मोटी विवाद को भी स्थानीय थाना को सूचना देने का निर्देश दिया गया हैं ताकि बार के अंदर की लड़ाई सड़क पर ना हो और पुलिस सही समय पर आकर कार्रवाई कर सके।




